स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रिसाइकिल और रियूज को करने के लिये नगरीय निकाय द्वारा ठोस कदम उठाये गये

भोपाल

शहरों में किये जा रहे निर्माण या पुनर्निर्माण कार्य से निकलने वाले मलवे को विध्वंस अपशिष्ट कहा जाता है। नगरीय विकास विभाग द्वारा इस अपशिष्ट का रिसाइकिल और रियूज किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस कार्य को करने के लिये नगरीय निकाय द्वारा ठोस कदम उठाये गये हैं।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट ईंटों, टाइल्स, पेवर ब्लॉक्स आदि को आकार देते हुए “वेस्ट टू वेल्थ’’ में परिवर्तित किया जा रहा है। नगरीय निकाय द्वारा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एण्ड डी वेस्ट) को दोबारा इस्तेमाल करने योग्य उत्पाद बनाये जा रहे हैं, ताकि कहीं खुले में मलबे के ढेर न लगें और पर्यावरण भी साफ-सुथरा रहे। नगरीय निकाय द्वारा यह अपशिष्ट मलबा संग्रहण वाहन द्वारा प्रोसेसिंग प्लांट तक लाया जाता है। इसके लिये नगरीय निकायों द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये गये हैं।

प्रदेश में स्वच्छ भारत, मिशन शहरी के अंतर्गत नगरीय निकायों द्वारा "सी" एण्ड "डी" अपशिष्ट संग्रहण के लिये अभियान चलाया गया। "सी" एण्ड "डी" संग्रहण के लिये सोशल मीडिया और नगर में काम कर रहे कचरा वाहन से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। शहरी क्षेत्र में अनधिकृत रूप से पड़े "सी" एण्ड "डी" वेस्ट का संग्रहण कर प्र-संस्करण इकाई तक परिवहन किया गया। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट उठवाने के लिये निर्धारित शुल्क नागरिकों द्वारा जमा किया गया। प्रदेश के 372 नगरीय निकायों ने 1318 स्थानों पर अनधिकृत रूप से "सी" एण्ड "डी" वेस्ट को चिन्हित किया। नगरीय निकाय द्वारा 2428 टन "सी" एण्ड "डी" का संग्रहण कर प्र-संस्करण इकाई तक वाहनों के माध्यम से परिवहन किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति