अंधी रफ्तार स्कॉर्पियो पिकअप से टकराई, 4 लोगों की मौत, मंदसौर में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा

मंदसौर
 दिल्ली-मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आधी रात के वक्त इस सड़क पर एक स्कॉर्पियो और ऊपज से भरे पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हुई. इस घटना में कार में सवार तीनों युवकों और पिकअप वाहन के ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पिकअप में सवार मृत युवक और उसके साथी शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भामखेड़ी के निवासी हैं. तीनों राखी के बाद अपनी बहन को वापस ससुराल छोड़ने गए थे. लौटते वक्त भीषण हादसा हो गया.

बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
जानकारी के मुताबिक, जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्कॉर्पियो और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में गरोठ जनपद पंचायत के ग्राम भामखेड़ी के सरपंच तूफान सिंह का बेटा शंकर सिंह और उसके दो साथी बालू सिंह और गौतम सिंह की मौत हो गई. तीनों स्कॉर्पियो वाहन से अपनी बहन को रक्षाबंधन के बाद भानपुरा तहसील के गांव गोवर्धनपुरा छोड़ने गए थे. रात 10 बजे बाद वे वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान ऊपज से भरे पिकअप वाहन से उनकी स्कॉर्पियो कार टकरा गई.

क्रेन की मदद से निकाले जा सके शव
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिकअप के ड्राइवर सूरजमल प्रजापति की भी मौत हो गई. इसके बाद शामगढ़ थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला. शामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि, ''चारों के शव शामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भेजे हैं. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे. इस घटना में मिश्रौली निवासी एक युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है. जिसका उपचार शामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है.''

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति