बीजापुर में सर्वाधिक 1988.6 मिमी, बेमेतरा में सबसे कम 501.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 934.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1988.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 501.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 515.6 सूरजपुर जिले में 923.0 मिमी, बलरामपुर में 1336.9 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 752.6 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 903.4 मिमी, महासमुंद में 728.0 मिमी, धमतरी में 810.1 मिमी, बिलासपुर में 847.5 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 984.0 मिमी, दुर्ग में 548.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 748.2 मिमी, राजनांदगांव में 897.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1022.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 948.4 मिमी, बस्तर में 1012.9 मिमी, कोण्डागांव में 899.7 मिमी, कांकेर में 1103.4 मिमी, नारायणपुर में 1050.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1227.2 मिमी और सुकमा जिले में 1348.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति