10 रन पर मंगोलिया ऑल-आउट, सिंगापोर ने पांच गेंदों में जीता मुकाबला

नईदिल्ली

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर नेपाल की टीम ने बनाया है, जो 314 रन है, लेकिन क्या आपको पता है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे कम टीम स्कोर कितना है? ये स्कोर महज 10 रन है और वह भी मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में। इसी शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी मंगोलिया की टीम ने की है, जो महज 10 रन पर ऑलआउट हो गई। सिंगापुर ने 13 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। 120 गेंदों का मैच सिर्फ 5 गेंदें में खत्म हो गया, जिसमें टीम जीत भी गई और एक विकेट भी गिर गिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का 10 रन अब मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्वॉइंट लोएस्ट स्कोर है। आइल ऑफ मैन टीम ने स्पेन के खिलाफ पिछले साल इतने ही रन बनाए थे।

बांगी में टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वॉलिफायर ए के मैच में मंगोलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 10 रन बनाकर ढेर हो गई। मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतनी धीमी गति से किसी भी टीम ने रन नहीं बनाए हैं, जो अपने आप में एक शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड है। आइल ऑफ मैन ने 1.15 के रन रेट से 10 रन पिछले साल स्पेन के खिलाफ बनाए थे और अब मंगोलिया ने महज 1 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर भी मंगोलिया की टीम है, जिसने 1.18, 1.44 और 1.69 रन प्रति ओवर हॉन्ग कॉन्ग और जापान के खिलाफ इसी साल बनाए।

मुकाबले की बात करें तो सिंगापुर ने 11 रनों के जवाब में पहली गेंद पर विकेट गंवाया, लेकिन अगली चार गेंदों में मैच को फिनिश कर दिया। मंगोलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अपने चारों मैच हार गई और हर मैच में टीम का स्कोर घटिया रहा है। हर्षा भारद्वाज ने चार ओवर में सिंगापुर के लिए 3 रन देकर 6 विकेट लिए। ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। 17 साल के इस लेग स्पिनर ने पहले ही ओवर में दो विकेट निकाले और अपने पांच विकेट पावरप्ले में ही पूरे कर लिए थे। मंगोलिया के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। मंगोलिया ने 10 ओवरों में से 3 ओवरों में कोई रन नहीं बनाया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति