उत्पात मचाने वाले नशेड़ी बाइक सवार को महिला थाना प्रभारी ने पीछा कर के दबोचा

कटनी
 विगत रात्रि शहर के गस्त पर निकली महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर की गाड़ी के सामने नशे में उत्पाद मचा रहे चार बाइक सवारों को जब महिला थाना प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे चारों बाइक सवारों का माधव नगर पुलिस एवं महिला थाना प्रभारी ने पीछा करते हुए माधव नगर थाना क्षेत्र के एक ढाबे में गिरफ्तार किया। जहां पर चारों बाइक सवार खुलेआम जाम छलकाते पाए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा प्रभात शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक आजाक कटनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 3 सितंबर की रात्रि में गस्त के दौरान रश्मि सोनकर उप निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना कटनी को दो मोटर साइकिल से चार मनचले देर रात में गाड़ी को लहराते हुए जा रहे थे जिन्हें रोकने का प्रयास किया किन्तु वे वहां से भाग निकले, महिला थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ही सूचना गस्त अधिकारी थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह को दी गई। अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से पीछा करते हुए हाईवे स्थित स्टार ढाबा के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने चार व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुए रंगे हाथ पकडा।

पकड़े गए रामानुज रजक पिता राजेश रजक निवासी नई बस्ती, रवि सोंधया, पिता शंकर लाल सोंधिया, निवासी आधारकाप, कुनाल धूरिया पिता विष्णु धूरिया निवासी शम्भू टाकीज रोड संतनगर, अजय कहार पिता बाबू लाल कहार निवासी बरगवां

इन सभी व्यक्तियों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जहां डॉक्टर ने उक्त चारों आरोपीगण को शराब के नशे में होने की पुष्टी की।

उक्त चारों व्यक्तियों के खिलाफ  आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक रश्मि सोनकर महिला थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, श्रीकांत सेन, आरक्षक शैलेश गौतम, चंद्रेश सिंह और नंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति