छत्तीसगढ़-सुकमा में पीडीएस की कालाबाज़ारी में दो सेल्समैन गिरफ्तार

सुकमा.

सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है। जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो। ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई।

लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं होती थी और फाइलें धूल खा रही होती थी मिली जानकारी के अनुसारचिंतलनार थानाक्षेत्र अंतर्गत पीडीएस राशन कालाबाज़ारी के 2 मामले में 2 फ़रार आरोपी गिरफ़्तार किये गए है। चिंतलनार में कुल 571 क्विंटल पीडीएस राशन ,बाज़ार मूल्य 2544195 रुपये की अवैध कालाबाज़ारी हुई थी। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार के अपराध अपराध क्रमांक 13/2024 धारा धारा – 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी विजय हेमला 24 वर्ष पिता भीमा निवासी बंजेपल्ली सेल्समेन एलमपल्ली को अपराध क्रमांक 14/2024 धारा – 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955,  BNS की धारा 316 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की कालाबाज़ारी मामले में आरोपी भीमसेन वेट्टी  उम्र 19 वर्ष पिता रामलाल निवासी केरलापेंदा सेल्समेन केरलापेंदा को गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य फ़रार आरोपी हिमानी मडकम सरपंच , तेलाम पायके सरपंच, गोपी कृष्ण राजपूत सचिव, हिमांचल पूरी सचिव की तलाश जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति