ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 मैच स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 मैच स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराया

एडिनबर्ग
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्रैविस हेड (80) और कप्तान मिचेल मार्श (39) रनों की तूफानी पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में स्कॉटलैंड को 62 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खबरा रही और उसने पहले ही ओर में जेक फ्रेजर-मक्गर्क (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाज करने आये कप्तान मिचेल मार्श ने ट्रैविस हेड के साथ पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिये मात्र 6.1 ओवर में रिकार्ड 112 रनों की साझेदारी कर डाली। मार्क वॉट ने मिचेल मार्श को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

मार्श ने 12 गेंदों में तीन छक्क और पांच चौके लगाते हुए (39) रन बनाये। ट्रैविस हेड ने 25 गेंदों में पांच छक्के और 12 चौके लगाते हुये (80) रन ठाेक डाले। जॉश इंग्लिश (27) और मार्कस स्टॉयनिस (8) रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वॉट ने दो विकेट लिये। ब्रैंडन मक्मलेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आठ रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट ऑली हेयर्स (6) के रूप में गवां दिया। हालांकि इसके बाद जॉर्ज मंसी और ब्रैंडन मक्मलेन ने पारी को संभाला।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े। जॉर्ज मंसी (28), ब्रैंडन मक्मलेन (19), कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने (23) रनों की पारी खेली। मैथ्यू क्रॉस (27), मार्क वॉट (16) और जैक जार्विस (10) रन बनाकर आउट हुये। पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 154 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन ऐबट ने तीन विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट और ऐडम जम्पा को दो-दो विकेट मिले। रायली मेरेडिथ और कैमरन ग्रीन ने एक बल्लेबाज काे आउट किया।

 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति