श्रीदेवी, माधुरी, कैटरीना जैसी अभिनेत्रियों से डांस की प्रेरणा लेती हैं शरवरी

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी का कहना है कि वह श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ,रवीना टंडन जैसी कई अभिनेत्रियों से डांस की प्रेरणा लेती हैं। शरवरी, बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण के लिए जानी जाती हैं, और उनका डांस के प्रति जुनून उतना ही गहरा है जितना कि उनका सिनेमा के प्रति प्रेम। 'तरस' में उनके शानदार प्रदर्शन ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इतने बड़े डांस नंबर को करियर के शुरुआत में ही हासिल करना वास्तव में काबिले तारीफ है।

शरवरी का डांस के साथ सफर कैमरे के रोल होने से बहुत पहले शुरू हो गया था। इस बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा, जैसे ही संगीत शुरू होता है, मैं तुरंत नाचने लगती हूं। यह मेरा स्वभाव है, जो बचपन से ही रहा है। बड़े होते हुए, मैं एक सुपर फिल्मी बच्ची बन गई थी और खुद को एक बॉलीवुड हीरोइन के रूप में कल्पना करती थी, जो शिफॉन साड़ी पहनकर सरसों के खेतों में दौड़ते हुए और हिंदी फिल्मों के खूबसूरत गानों पर नाचते हुए नजर आती थी।

शरवरी ने कहा, मुझे लगता है कि मैंने खुद के लिए इस पेशे को चुना और निश्चित रूप से 'तरस' जैसे बड़े डांस सॉन्ग को हासिल करने का सपना देखा। जब मेरे निर्माता दिनेश विजन सर ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस डांस सॉन्ग के लिए चुना, तो मैं बहुत रोमांचित हुई। मैंने 'तरस' की शूटिंग के दौरान अपना सब कुछ दिया। यह इंडस्ट्री को दिखाने का एक मौका था कि मैं अच्छे से डांस कर सकती हूं, और इसमें मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने रोज़ाना स्टेप्स का अभ्यास किया और मुझे खुशी है कि लोगों को जो उन्होंने देखा वो पसंद आया। जब मैंने थिएटर्स में लोगों को मेरे गाने पर नाचते हुए देखा, तो यह मेरे लिए एक बड़ी बात थी। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपनी एक्टिंग, डांसिंग, मेहनत और पेशे के प्रति समर्पण के साथ लोगों का मनोरंजन करती रहूं। मुझे बॉलीवुड की उन अग्रणी महिलाओं से बहुत प्रेरणा मिलती है जिन्होंने अपने डांस से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन,करिश्मा कपूर, करीना कपूर, कैटरीना कैफ ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिनसे मुझे लगातार प्रेरणा मिलती रहती है।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति