साहिल फारूक ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भरा नामांकन

श्रीनगर
 जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने पार्टी को धता बताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस गांदरबल जिला अध्यक्ष साहिल फारूक ने दर्जनों युवा समर्थकों के साथ पर्चा भरा और कहा कि बाहरी लोगों को समायोजित करने के लिए हमेशा गांदरबल जिले के हितों का बलिदान दिया गया है। साहिल ने कहा, “गांदरबल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उम्मीदवारों को हवाई मार्ग से भेजा जाता है, लेकिन इस निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं ने अब अपना राजनीतिक भाग्य किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं सौंपने का फैसला किया है।”

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खड़े होने का निर्णय नेकां और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों ने दो सीटें – जम्मू संभाग और घाटी में एक-एक सीट – पैंथर्स पार्टी और माकपा के लिए छोड़ी हैं।

दोनों गठबंधन सहयोगी दल जम्मू संभाग में नगरोटा, डोडा, भद्रवाह और बनिहाल, तथा घाटी में सोपोर की पांच सीटों पर किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। एनसी और कांग्रेस दोनों ‘दोस्ताना मुकाबले’ में इन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। साहिल फारूक की अवज्ञा दोनों पार्टियों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के मूड को प्रभावित कर सकती है। अगर साहिल अकेले ऐसे बागी होते हैं तो कांग्रेस उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर गठबंधन की रक्षा कर सकती है। अगर आने वाले दिनों में एनसी या कांग्रेस कैडर से ऐसे और मामले आते हैं, तो दोनों दलों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति