प्रदेश के 12 जनजाति बहुल जिलों की महिलाओं को किया जायेगा प्रशिक्षित

भोपाल

यूएन वीमन इंडिया और नोकिया ने प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में 'मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स (MWEF)' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य युवा महिला एवं छात्राओं को आवश्यक व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर ढंग से प्रशिक्षित हो कर तकनीकी उद्योग के क्षेत्र में बेहतर कैरियर बना सकें। इसका उद्देश्य कार्यशालाओं और मेंटरशिप कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर देश के विकास में सहयोगी बने।

वर्ष 2024 में यह कार्यक्रम प्रदेश के 12 जनजाति बहुल जिलों में प्रारंभ किया गया है, जो 'WeSTEM' कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह पहल उन युवा महिलाओं को प्रेरणा और समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है, जो पहले से ही मध्य प्रदेश के चयनित जनजाति बहुल क्षेत्र में उच्च शिक्षा या व्यावसायिक STEM शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम का मुख्य आधार परामर्श और मार्गदर्शन है, जो महिलाओं को STEM क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने और रोजगार में बने रहने में सहायता करता है। व्यापक और नवीनीकृत दृष्टिकोण से समूह मार्गदर्शन द्वारा मेंटरशिप जोड़ी बनाई जायेगी। छात्राओं को रिज़्यूमे बनाना, साक्षात्कार की तैयारी, कॅरियर निर्माण, डिजिटल कौशल निर्माण, कंपनी में काम करना, व्यक्तिगत ब्रांडिंग, नेतृत्व और अन्य सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का लाभ मिलेगा। अगले तीन महीनों में 100 छात्राओं के लिए समूह मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जायेंगे। नोकिया की 20 महिला लीडर्स ने प्रतिभाशाली छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए स्वेच्छा से मेंटर बनने का निर्णय लिया है। नियमित चेक-इन और प्रतिक्रिया सत्र से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि मेंटरशिप कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ छात्राओं को मिल सके।

सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार रघुराज माधव राजेन्द्रन ने कहाकि "यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैं इस मेंटरशिप कार्यक्रम का हिस्सा हूं, जो यूएन वीमन और नोकिया का संयुक्त प्रयास है, जिसका उद्देश्य STEM क्षेत्रों में युवा महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें कौशल प्रदान करना है। यह कार्यक्रम विभाग की 100 छात्राओं को 20 अनुभवी नोकिया महिला नेतृत्वकर्ताओं के माध्यम से मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जो उन्हें उनके कॅरियर के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल और सॉफ्ट स्किल्स को विकसित करने में मदद करेगा।

निदेशक, कौशल विकास श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा किहमारी युवा महिलाओं में आत्मविश्वास का निर्माण केवल कौशल सिखाने तक सीमित नहीं है, यह उनकी असीमित क्षमता में विश्वास जगाने और STEM क्षेत्र में उनके कौशल को उन्नत करने के लिए एक सहयोगी वातावरण बनाने के बारे में है। 'हुनर,' जो कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का शुभंकर है, कौशल विकास में महिला भागीदारी को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहा है, और हम एक सहायक वातावरण विकसित करने के लिए समर्पित हैं जहाँ हर युवा महिला सफल हो सके और उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

यूएन वीमन और नोकिया की साझेदारी का उद्देश्य देश के संदर्भ और प्राथमिकताओं के अनुसार महिलाओं की ऑनलाइन दुनिया में भागीदारी को बढ़ाना है। वर्ष 2024 में, यह कार्यक्रम अर्जेंटीना, भारत, जॉर्डन, फिलीपींस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और तुर्की में लागू किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यूएन वीमन संयुक्त राष्ट्र की इकाई है जो लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह सरकारों और नागरिक समाज के साथ मिलकर कानून, नीतियां, कार्यक्रम तैयार करने में सहयोग करता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति