राज्य जूडो अकादमी के खिलाड़ी कपिल परमार ने पैरालम्पिक में जीता काँस्य

भोपाल

पैरालम्पिक-2024 का आयोजन 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक पेरिस, फ्रांस में किया जा रहा है। कपिल परमार मध्यप्रदेश राज्य जूडो अकादमी के बोर्डिंग स्कीम के खिलाड़ी हैं। कपिल ने अपने पहले पैरालम्पिक में काँस्य पदक जीता। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कपिल की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

कपिल का मैच ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के विरुद्ध होगा। कपिल मुख्यत: सीहोर के निवासी हैं। वर्ष 2009-10 में करेंट लगने से उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। कपिल 80 प्रतिशत ब्लाइंड हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जूडो खेलना प्रारंभ किया। कपिल अब तक 17 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय पदक अर्जित किये हैं।

विस्तृत परिणाम

पैरालम्पिक गेम्स में खेल अकादमी के ब्लाइंड जूडो खिलाड़ी कपिल परमार काँस्य पदक के लिये मुकाबला लड़ेंगे। पैरालम्पिक गेम के ब्लाइंड जूडो पुरुष व्यक्तिगत 60 किलोग्राम जे-1 स्पर्धा में क्वालीफाई मैच न होकर सीधा क्वार्टर फायनल मुकाबला खेला गया। यह क्वार्टर फायनल मुकाबला भारत के कपिल परमार और वेनेजुएला के ब्लेंको एम.डी. के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में कपिल परमार ने वेनेजुएला के ब्लेंको एम.डी. को 10-0 से करारी शिकस्त देकर सेमी-फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। आज ही खेले गये ब्लाइंड जूडो पुरुष व्यक्तिगत 60 किलोग्राम जे-1 स्पर्धा के सेमी-फायनल मुकाबले में अकादमी के कपिल परमार और ईरान के खिलाड़ी सैयद बानीताबा खुर्रम के मध्य खेला गया। इसमें ईरान के खिलाड़ी बानीताबा ने कपिल को 1-0 के अंतर से परास्त किया। शाम को कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के मध्य काँस्य पदक के लिये खेला गया, जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर काँस्य पदक हासिल किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति