शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 800 से अधिक अंक लुढ़का, निफ्टी 25000 के नीचे

मुंबई

शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान आ गया है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंक लुढ़क कर 81373 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर लाल निशान पर हैं। सबसे अधिक गिरावट स्टेट बैंक के शेयरों में है। इसमें 2.79 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी 235 अंक लुढ़ककर 24909 पर आ गया है।

खराब शुरुआत के बाद शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 82000 के नीचे आ गया है और निफ्टी 25000 के आसपास संघर्ष कर रहा है। निफ्टी अभी 122 अंकों की गिरावट के साथ 25022 पर है। जबकि, सेंसेक्स 406 11 अंक लुढ़ककर 81700 के आसपास है। निफ्टी टॉप लूजर में एसबीआई, अल्ट्रटेक सीमेंट, कोल इंडिया, ओएनजीसी और आईटीसी जैसे स्टॉक्स हैं। जबकि, टॉप गेनर्स में बजाज फाइनेंस, एलटीआईउम, बजाज फिनसर्व, बीपीसीएल और इंडसइंड बैंक हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30 अंक नीचे 82171 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 51 अंकों की गिरावट के साथ 25093 के स्तर पर खुला।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बाद शुक्रवार यानी आज घरेलू शेयर मार्केट के बेंच मार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि एशियाई बाजारों में ज्यादातर गिरावट के साथ कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार साप्ताहिक बेरोजगार दावों के आंकड़े जारी होने के बाद मिश्रित बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की मुनाफावसूली की अगुवाई में उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 151.48 अंक या 0.18 फीसद गिरकर 82,201.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 53.60 अंक या 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 25,145.10 पर बंद हुआ।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति