मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक तेज बारिश का दौर थमा रहेगा, कोई नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं होगा

भोपाल

मध्यप्रदेश में 77 दिन से बदरा बरस रहे हैं। सितंबर के शुरुआती 3 दिन भी जमकर पानी बरसा है। सूबे में सामान्य से 83 मिमी ज्यादा यानी अब तक 905 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन का 95% फीसदी पानी बरस चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 1208 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक एमपी में तेज बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। 6 सितंबर को डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में धूप-छांव और बौछारें पड़ सकती हैं।

जानें क्यों थमा रहेगा तेज बरसात का दौर
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय के मुताबिक, एक मानसून ट्रफ लाइन अभी मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके कारण एमपी के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे बारिश का दौर थमा रहेगा। डिंडौरी और बालाघाट में जरूर तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में धूप-छांव और हल्की बारिश होगी।

इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 6 सितंबर को डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अशोकनगर, विदिशा और मऊगंज में तीखी धूप खिली के आसार बताए हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में धूप-छांव, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहने की उम्मीद है।

कल से इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 7 सितंबर डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। अशोकनगर में तीखी धूप खिली रहेगी। भोपाल इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में धूप-छांव, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। 8 और 9 सितंबर को शहडोल और अनूपपुर में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा में धूप खिली रहेगी। ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में धूप-छांव, गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल में अब तक 1092 मिमी बरसा पानी
मध्यप्रदेश में गुरुवार को खजुराहो, रीवा, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, ग्वालियर और खरगोन में हल्की बारिश हुई। कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला। बता दें कि अब तक राजधानी भोपाल में  1092 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा मंडला में यहां अब तक 1208 मिमी पानी बरसा है। सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, श्योपुर, नर्मदापुरम, डिंडौरी, रायसेन और सागर में भी अच्छी बारिश हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति