इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टलने पर बेहद दुखी हैं कंगना रनौत

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट टलने पर बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में फंसी हुई है।इसे सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म के मेकर्स बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज लगभग दो हफ्ते के लिए अटक गई है।कंगना की इस फिल्म को 06 सितंबर को रिलीज होना था। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को आदेश दिया है कि वह 18 सितंबर तक 'इमरजेंसी' के सर्टिफिकेट पर फैसला ले।

'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर कंगना रनौत बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरी निर्देशित 'इमरजेंसी' को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी अंडरस्टैंडिंग और पेशंस के लिए थैंक्स।

गौरतलब है कि ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' आपातकाल पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े,और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति