बाराबंकी में 2 कार औररिक्शा में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बच्ची समेत 3 घायल

 बाराबंकी

 कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार की देर रात 2 कार और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. सभी बाराबंकी के ही रहने वाले थे. जबकि 8 साल की बच्ची समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

गुरुवार की देर रात बडडूपुर थाना क्षेत्र के कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर इनैतापुर गांव के पास 2 कार और एक ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई. एक कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे बने तालाब में चली गई. फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी. इसके बाद वह सामने से आ रही एक दूसरी कार से भिड़ गई.

ई-रिक्शा में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे. हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई. सभी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने 02 घायलों को सीएचसी घुघटेर पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं 06 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन की मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा के रहने वाले 8 साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के 8 लोग ई-रिक्शा से सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान हादसा हो गया. बच्ची समेत 3 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि 5 की मौत हो चुकी है.

इनमें इरफान पुत्र एहतेशाम, अजीज अहमद पुत्र मुहर्रम अली, वहीदुन पत्नी स्वर्गीय अनवर अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली व साबरीन पत्नी तारिक हैं. कार सवार भी घायल हुए हैं. वे निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं. पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है. तत्काल एसडीआरएफ टीम बुलाकर रेस्क्यू किया गया. तालाब में गिरी कार को निकाला गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति