केबीसी के मंच पर मनु भाकर ने सुनाया अमिताभ की फिल्म मोहब्बतें का डायलॉग

मुंबई,

पेरिस ओलंपिक 2024 विजेता मनु भाकर ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति 16 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें का डायलॉग सुनाया।

रियलिटी क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के स्पेशल एपिसोड ‘जीत का जश्न’ में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत शिरकत करने पहुंचे थे। शो में मनु भाकर ने अमिताभ बच्च न की फिल्म मोहब्बतें का फेमस डायलॉग भी सुनाया। शो के दौरान मनु भाकर ने अमिताभ को कहा,मैंने आपका एक डायलॉग याद किया था, मैं बोलूं।अमिताभ बच्चनन कहते हैं कि यह तो अच्छीं बात होगी। इसके बाद मनु कहती हैं, 'परम्परा, प्रतिष्ठा, अनुशासन। ये गुरुकुल के तीन स्तंभ हैं। ये वो आदर्श हैं जिनसे हम आपका आने वाला कल बनाते हैं।

शो के दौरान एक फिल्म के गाने का ऑडियो सुनाया। इसमें पूछा गया कि इस गाने का मुख्य किरदार कौन है। इस पर सवाल का जवाब मनु भाकर ने दिया। मनु ने कहा,प्यार-मोहब्बत की बातें शाहरूख खान करते हैं। इस सवाल का जवाब शाहरूख खान होना चाहिए। इस सवाल का सही जवाब मिलने पर अमिताभ ने कहा कि प्यार-मोहब्बत तो फिल्मों में हमने भी बहुत किया है, तो आपने मेरा नाम क्यों नहीं लिया। मनु भाकर ने कहा, इस जवाब के ऑप्शन में आपका नाम नहीं था, इसलिए आपका नाम नहीं लिया। मनु भाकर ने अमिताभ को कहा कि आपको सभी लोग जानते हैं। जब हम इंडिया के बाहर कहीं जाते हैं तो लोग कहते हैं अच्छा आप इंडिया से हैं, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति