सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को फर्जी बताया

लखनऊ

सुल्तानपुर में सराफा दुकान में डकैती को अंजाम देने वाले आरोपी का बृहस्पतिवार को हुए एनकाउंटर से प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। कहा, दो दिन पहले जिसको उठाने के बाद एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, इससे पहले कि सुबूत मिटा दिए जाएं।।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यह प्रतीत होता है कि सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था। इसीलिए नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया। अन्य के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और एक की जाति देखकर उसकी जान ले ली गई। कहा, जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी वापस होना चाहिए। सरकार को पीड़ित कारोबारी को मुआवजा भी देना चाहिए।

भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल
उन्होंने कहा कि नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। उन्होंने भाजपा राज को अपराधियों का अमृतकाल बताते हुए कहा कि जब तक जनता का रोष चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है। जब लगता है कि जनता घेर लेगी तो नकली एनकाउंटर का का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कुछ को फंसाया जाता है।

कुछ लोगों को सिर्फ जाति ही दिखती है : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ जाति ही दिखती है। राजनीतिक संकीर्णता में फंसे लोग जाति, मजहब के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। जाति के नाम पर दंगा करवाने वाले अखिलेश यादव अहंकार में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। माफिया ने राजू पाल की हत्या कर दी थी, तब कुर्सी की चिंता में कुछ नहीं बोले थे।

सजा देना अदालत का काम : शिवपाल
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी एनकाउंटर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सरकार के इशारे पर पार्टी बनने की जरूरत नहीं है। कोई भी सरकार स्थायी नहीं होती है। किसी को सजा देने का अधिकार सिर्फ अदालत के पास है। सरकार को जवाब देना चाहिए। एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

गुंडागर्दी सपा के डीएनए में : पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब सपा सत्ता में थी, तब अपराधियों ने सरकार की मदद से जनता को लूटा था। बहू-बेटियों की अस्मत लूटी जाती थी। गुंडागर्दी और अराजकता को बढ़ावा देना सपा के डीएनए में है। भाजपा सरकार हर हाल में अपराधियों का सफाया करेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति