कानपुर टेस्ट मैच के विरोद्ध में बांग्लादेश टीम के खिलाफ हिंदू महासभा का विरोध प्रदर्शन

कानपुर

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन इससे ठीक पहले हिंदू महासभा ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भारत को पहला टेस्ट चेन्नई और दूसरा टेस्ट कानपुर में खेलना है. कानपुर टेस्ट पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. लिहाजा इस टेस्ट मैच के वेन्यू को शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

दरअसल बांग्लादेश में बीते दिनों काफी हिंसा हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ. अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत टेस्ट सीरीज के लिए आ रही है. इसी वजह से हिंदू महासभा ने टीम के आने का विरोध किया है. भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. इस पर संकट के बादल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह मुकाबला इंदौर शिफ्ट किया जा सकता है. लेकिन इस पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

भारत को मिल सकती है कड़ी टक्कर –

भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है. उसने पाकिस्तान में उसी की जमीन पर दमदार प्रदर्शन किया और सीरीज पर कब्जा किया. टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 2 मैचों में 216 रन बनाए. लिटन दास ने 2 मैचों में 194 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट मेहदी हसन मिराज ने झटके. उन्होंने 2 मैचों में 10 विकेट लिए.

टीम इंडिया की जल्दी ही होगी घोषणा –

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 9 सितंबर को टीम का ऐलान कर सकती है. टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखते हुए ही उन्हें सीरीज के लिए चुना जाएगा.

भारत-बांग्लादेश टेस्ट के पहले चरण में छपेंगे 18,300 टिकट

भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए पहले चरण में 18,300 टिकट छपेंगे। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने लोक निर्माण की रिपोर्ट को मानते हुए फिलहाल सी गैलरी और ई पब्लिक को जर्जर मानकर हटा दिया है। टिकट छपने का काम एक या दो दिन में शुरू हो जाएगा, जिसके बाद इसकी बिक्री शुरू हो सकेगी। फिलहाल, यूपीसीए 42 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 18,300 के साथ शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। सी गैलरी और ई पब्लिक की रिपोर्ट मिलने के बाद दर्शक संख्या देखते हुए टिकट की छपाई कराई जाएगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले इस टेस्ट मैच की तैयारी तेजी से चल रही है। लोक निर्माण की रिपोर्ट के बाद यूपीसीए जर्जर सी गैलरी और ई पब्लिक की जांच एचबीटीयू की टीम से करा रही है।

इन दोनों गैलरी को हटाने के बाद दर्शक क्षमता 18,301 है। वहीं, अन्य गैलरी में भी कमियां हैं, जहां मरम्मत का काम कराया जा रहा है। यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम सरकार के आधीन है, हम केवल यहां एमओयू के तहत इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए मैच में पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट को ही अंतिम माना जाएगा। प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार ने आईआईटी या एचबीटीयू से लोड टेस्ट कराने को कहा था। एचबीटीयू ने स्वीकृति दे दी है। मैच को लेकर समय कम बचा है, इसलिए पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के आधार पर टिकट छपवाने की तैयारी है। बाकि, जब एचबीटीयू की अंतिम रिपोर्ट मिलेगी तो उसके बाद टिकट छपवा ली जाएंगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति