नशे में धुत निलंबित टीआई ने डीएसपी को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर

राजधानी में नशे में धुत निलंबित टीआई राकेश चौबे के गाली-गलौच करते हुए डीएसपी निलेश द्विवेदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में शिकायत के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है.

बता दें कि 24 मार्च 2023 में देवेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में तत्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे ने हॉस्टल के अंदर घुसकर संचालिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी. शिकायत में बताया गया कि इंस्पेक्टर ने महिला से जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई थी. मना करने पर इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिला की पिटाई कर दी थी.

पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट में पहुंचे मामले की सुनवाई करते हुए एट्रोसिटी के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनातेहुए 8 हजार का जुर्माना भी लगाया था.

इस वाकये के बाद अब निलंबित टीआई फिर से सुर्खियों में हैं, जिसमें वे गाली-गलौच करते हुए डीएसपी निलेश द्विवेदी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अबकी बार कोतवाली थाना में निलंबित टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति