सचिन तेंदुलकर के सामने मुशीर खान ने तोड़ा उनका 33 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई

दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से हो चुका है. मेगा टूर्नामेंट में पहले ही दिन टीम इंडिया के बड़े चेहरों की चमक फीकी रही. इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे नाम शामिल रहे. लेकिन महज 19 साल के मुशीर खान ने डेब्यू में ही गदर काट दिया. सरफराज के छोटे भाई मुशीर का बल्ला कई महीनों से रनों की बारिश कर रहा है. अब दलीप ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक ठोक उन्होंने टीम इंडिया में मौके की दावेदारी पेश कर दी है.

इंडिया ए की तरफ से 'वन मैन आर्मी'

5 सितंबर को इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया. टीम इंडिया के धमाकेदार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे. जायसवाल पर सभी की नजरें थी लेकिन वे 30 रन बनाने में कामयाब रहे. सरफराज खान भी दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सके. विकेटों की पतझड़ जारी थी, लेकिन एक छोर से 19 साल के बल्लेबाज मुशीर को आउट करने के लिए गेंदबाज पापड़ बेलते नजर आए.
मुशीर ने जड़ा शतक तो दहाड़े सरफराज

बता दें कि पिछले 2-3 सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट में खान ब्रदर्स धमाल मचा रहे हैं। लगातार रन बनाने के बाद आखिरकार सरफराज को टीम इंडिया में जगह मिली, वहीं अब मुशीर भी टीम इंडिया में एंट्री के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इंडिया-ए के खिलाफ मैच की पहली पारी में जैसे ही मुशीर खान ने शतक जड़ा ड्रेसिंग रूम में मौजूद सरफराज झूम उठे। इसके साथ ही वो खुशी से उछलने लगे और दोनों हाथ उठाकर शेर की तरह दहाड़ते दिखे। छोटे भाई की सेंचुरी पर सरफराज का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो

IND A vs IND B: पहले दिन का हाल
पहले दिन के खेल की बात करें तो इंडिया-ए के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुशीर खान को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। भयानक दुर्घटना के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेल रहे स्टार भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इंडिया-ए की तरफ से तीनों तेज गेंदबाज खलील अहमद, आवेश खान और आकाश दीप ने 2-2 विकेट झटके। पहले दिन के स्टंप तक इंडिया-बी ने 7 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। मुशीर 105 और नवदीप सैनी 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति