लालबाग चा राजा की मूर्ति का अनावरण के बाद पहनाया गया 20 किलो के सोने का मुकुट

मुंबई

'लालबाग चा राजा' की सबसे बहुप्रतीक्षित पहली झलक कल गुरुवार शाम को देखने को मिली. इस मौके पर रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे Anant Ambani ने एक मुकुट 'लालबाग चा राजा' को दान किया. इस मुकुट की खूब चर्चा हो रही है, क्‍योंकि इसे बनाने में 20 किलो सोने का इस्‍तेमाल हुआ है. सोने की मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गुरुवार को 'लालबाग चा राजा' की मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसके बाद 20 किलो के सोने का मुकुट 'लालबाग चा राजा' को पहनाया गया. यह मुकुट अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दान में दिया गया था. अनंत अंबानी और पूरा अंबानी परिवार पिछले कई सालों से 'लालबाग चा राजा' मंडल से जुड़ा हुआ है और वे लालबाग चा राजा की विसर्जन यात्रा में भी हिस्सा लेते हैं.

'अंबानी फैमिली की भक्ति देख होता है गर्व'
'लालबाग चा राजा' मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा कि कल 20 किलो का सोने का मुकुट दान में अंबानी फैमिली की तरफ से लाया गया है. पहली झलक के बाद राजा को यह मुकुट पहनाया गया. अंबानी परिवार लंबे समय से मंडल से जुड़ा हुआ है और गणपति बप्पा के प्रति उनकी भक्ति देखकर हमें गर्व महसूस होता है. वे अक्‍सर इस उत्‍सव में शामिल रहते हैं.

बहुत धार्मिक है अंबानी परिवार
अनंत ने एक इंटरव्‍यू में बाताया था कि वे एक वर्ल्ड-क्लास बिजनेस परिवार होने के अलावा, वे सभी बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक हैं और सनातन धर्म में आस्था रखते हैं. अनंत ने बताया, 'मेरे भाई बहुत बड़े शिव भक्त हैं. मेरे पिता भगवान गणेश की पूजा करते हैं. मेरी मां नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत करती हैं. मेरी दादी भी श्रीनाथ जी की भक्त हैं. मेरे परिवार में हर कोई भगवान का भक्त है. हमारे पास जो भी है सब उनका ही दिया हुआ है. हमारा विश्वास है कि ईश्वर हर जगह है, आपमें और मुझमें है. मेरा पूरा परिवार सनातन धर्म को मानता है.'

गौरतलब है कि अंबानी फैमिली को अक्‍सर धार्मिक कार्यों में देखा जाता रहा है. एक बिजनसे फैमिली होने के साथ ही परोपकारी कामों के लिए ये परिवार दिल खोलकर दान करता है. राम मंद‍िर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी अंबानी परिवार शामिल हुआ था. मुकेश अंबानी की फैमिली को आए दिन मंदिरों के दशर्न और पूजा अर्चना करते हुए देखा जाता रहा है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति