छत्तीसगढ़-सुकमा में जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सुकमा.

सुकमा जिले के पोलमपल्ली में नक्सली घटना का नाम देकर जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां जादू-टोना के शक में मड़कम जोगा (38) पुत्र स्व. मड़कम पोज्जा निवासी ग्राम रंगईगुड़ा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव को मृतक के परिजनो ने गांव वालों की सहायता से नक्सली भय बताकर गांव के शमसान घाट में कफन दफन कर दिया।

प्रार्थी किच्चे नंदकिशोर निवासी कोर्रापाड़ थाना पोलमपल्ली ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से जांच की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कथन प्रार्थी, कथन गवाहान, निरीक्षण घटनास्थल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शव उत्खनन व निरीक्षण एवं पूछताछ के आधार पर संदेही वेट्टी गंगा, सोड़ी भीमा के उपर शक होने व संदेहियों के द्वारा गांव वालों के समक्ष मीटिंग में अपना जुर्म स्वीकार करने से व आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी सोड़ी भीमा की पत्नी सोड़ी भीमें और आरोपी वेट्टी गंगा के पिता वेट्टी भीमा को मृतक मड़कम जोगा के द्वारा जादू टोना करने से मौत हुआ है कहकर दोनों आरोपियो वेट्टी गंगा, सोड़ी भीमा के द्वारा मृतक मड़कम जोगा को मारने का प्लान किये। 30.04.2020 के दिन गांव में आम त्यौहार (पन्डुम) मना रहे थे। गांव में डीजे लगा हुआ था। पूरे गांव के लोग नाच गान कर रहे थे कि मौका पाकर आरोपियों ने एटाड़ (हसिया) से मड़कम जोगा की गला रेतकर हत्या करना स्वीकार किया है। मेमोरण्डम कथन लेखबद्व किया गया है। मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी वेट्टी गंगा के द्वारा अपने घर के परछी से एटाड़ (हसिया) को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया। आरोपी सोड़ी भीमा, वेट्टी गंगा का कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति