छत्तीसगढ़-बालोद के आत्मानंद स्कूल में देशी गर्ल गाने पर शिक्षिकाओं और बच्चों ने किया डांस

बालोद.

पूरे देश में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए। शिक्षक दिवस के दिन बच्चों और शिक्षकों का एक वीडियो सामने आया है। इसमे बच्चों संग महिला शिक्षक भी झूमने लगे। वीडियो बालोद जिले के ग्राम कन्नेवाड़ा आत्मानंद विद्यालय का है, जहां पर शिक्षिकाएं देशी गर्ल गाने पर डांस कर रही हैं। अब उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बच्चों संग शिक्षक ने बस्तरीहा गाना वीडियो पर डांस भी किया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य कविता वानखेड़े ने बच्चों को शिक्षक के महत्व और इसे मनाए जाने के पीछे कारणों की भी व्याख्या की। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा के बच्चों ने शिक्षकों के लिए ग्रैंड एंट्री की भी व्यवस्था की थी। डीजे की धुन में स्प्रे मारते हुए फव्वारों और पुष्प वर्षा के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं का मंच पर अभिवादन किया गया। विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिमिक्री टास्क का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान शिक्षकों ने एक दूसरे साथी शिक्षक और बच्चों की मिमिक्री की। इस दौरान बच्चों ने खूब ठहाके लगाए। शिक्षकों और बच्चों के बीच की दूरियां कम हो रही थीं और एक नई कड़ी जुड़ रही थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति