राजस्थान-अलवर में ग्रामीण डाक सेवक बनने लगाई 10वीं की फर्जी मार्कशीट

अलवर.

अलवर जिले में ग्रामीण डाक सेवाओं के आवेदनों में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। इस भर्ती प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होना है। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने दसवीं टॉपर की फर्जी मार्कशीट बनाकर आवेदन किए हैं। मोती डूंगरी स्थित डाक विभाग में एक आवेदक ने फर्जी मार्कशीट लगाई है।

प्रवर अधीक्षक जब्बार ने युवक से मूल दस्तावेज लाने को कहा, लेकिनि वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद प्रवर अधीक्षक ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। प्रवर अधीक्षक जब्बार ने बताया कि आरिफ खान पुत्र जाकर खान की मार्कशीट उनके सामने आई, जिसमें दसवीं में 100% अंक दिखाए गए थे। उसने वर्ष 2014 में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचगांव, लक्ष्मणगढ़ से दसवीं उत्तीर्ण की थी। जब आवेदक से सवाल किया गया कि इतने उच्च अंक होने के बावजूद वह आईएएस की तैयारी क्यों नहीं कर रहा तो वह घबरा गया। अन्य दस्तावेजों की मांग पर उसने घर से लाने की बात कही और फिर फरार हो गया। बाद में राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जांच की गई तो उसके वास्तविक अंक 51.50% थे। इसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गौरतलब है कि डाक विभाग की पिछली भर्ती में भी इसी प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने आया था, जहां पांच अभ्यर्थियों ने तमिलनाडु से फर्जी दसवीं की मार्कशीट लगाई थी। दस्तावेजों की जांच में मामला उजागर होने पर उनकी जॉइनिंग रोक दी गई और थाने में मामला दर्ज कराया गया था

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति