राजस्थान-उदयपुर में चाकूबाजी में मृत छात्र के परिजनों से मिलीं डिप्टी सीएम दीया

उदयपुर.

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची है। शुक्रवार सुबह वे चाकूबाजी की घटना में जान गंवाने वाले छात्र देवराज मोची के घर पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खेरादीवाड़ा स्थित देवराज के घर पर पहुंचकर उसकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने छात्र के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी। उन्होंने जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिए कि परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव राहत और सहायता प्रदान की जाए।

चाकूबाजी में गई थी छात्र की जान
गत 16 अगस्त को भी उदयपुर में एक राजकीय स्कूल के बाहर इसी तरह चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस बहुचर्चित मामले में छात्र देवराज की मौत हो गई थी। चाकूबाजी की इस वारदात के बाद उदयपुर शहर में इस हत्याकांड के बाद तनाव की स्थिति बनी रही थी। शहर में एक-दो दिन नेटबंदी की गई थी और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रही थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति