शिव-मंदिर के विस्तार से भक्तों को दर्शन में होगी सहूलियत – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ भूमिपूजन

शिव-मंदिर के विस्तार से भक्तों को दर्शन में होगी सहूलियत – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनकामेश्वर शिव मंदिर के विस्तार से इसे नया स्वरूप मिलेगा

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के मनकामेश्वर शिव-मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनकामेश्वर शिव मंदिर के विस्तार से इसे नया स्वरूप मिलेगा। यहाँ भव्य मंदिर बनाया जाएगा। शिव मंदिर के विस्तार से भक्तों को दर्शन में सहूलियत होगी। भक्तों को ध्यान में रखकर विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। निर्माण एजेंसी निर्धारित ड्राइंग डिजाइन के अनुसार मंदिर के विस्तार का कार्य तेजी से कराए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और विस्तार का कार्य शुरू किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भैरव बाबा मंदिर का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गुढ़ में भैरव बाबा मंदिर में भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पुनर्निमाण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन सहित अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्यों को समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया।

कष्टहरनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ स्थित कष्टहरनाथ शिव मंदिर में भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। शुक्ल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सौन्दर्यीकरण कार्य, सोलर लाइट लगाए जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गुढ़ क्षेत्र में स्थित स्वामी बालक रामदास आश्रम पहुंचकर सद्गुरू भगवान के दर्शन किए। उन्होंने आश्रम में सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति