वृद्धावस्था जनस्वास्थ्य शिविरों में 1949 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई

उज्जैन
आयुष संचालनालय के निर्देश अनुसार आयुष कार्यालय उज्जैन के अधीन संचालित 24 आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में वृद्धावस्था जनस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन को किया गया। चौबीस आयुष्मान मन्दिरों में दो हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर उज्जैन शहरी क्षेत्र में संचालित हैं। इनमें से यूनानी औषधालय एवं होम्योपैथी औषधालय बसंत विहार में संचालित है। शेष 22 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यशील है। गुरुवार 5 सितम्बर को एक दिवसीय इन 24 आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में वृद्धावस्था जनस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 1949 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इन्हें नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।

जिला आयुष अधिकारी डॉ.मनीषा पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्वास्थ्य शिविरों में वातरोग, संधिवात, गठिया, रक्ताल्पलता, चर्मरोग, पेटरोग, मानसिक रोग, मधुमेह, रक्तचाप, बवासीर आदि अन्य रोगों का परीक्षण अनुभव आयुष चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा किया। शिविरों में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन एवं हिमोग्लोबिन की जांच नि:शुल्क की जाकर औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविरों में आने वाले वृद्धजनों का स्क्रीनिंग फार्म भरकर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में फॉलोअप के लिये रिकार्ड में संधारित किया गया, ताकि भविष्य में वृद्धजनों को होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों को दूर किया जा सके। शिविरों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति