राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी

राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी

खाद्य मंत्री राजपूत के निर्देश पर अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ

भोपाल

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा दिए गए निर्देश पर विभागीय अफसरों द्वारा अवैध गैस रिफलिंग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी तारतम्य में खाद्य विभाग भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के अशोका गार्डन में स्थित ऋषि इंटरप्राइजेज पर दबिश देकर 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर लिये हैं। इनमें से 8 सिलेण्डर भरे हुए थे। इसके अलावा 19 किलो का एक कॉमर्शियल सिलेण्डर साथ ही 5 किलो अमानक स्तर के 28 खाली, 8 किलो अमानक स्तर के 6 खाली, एक आंशिक भरा गैस सिलेण्डर भी बरामद किये गये हैं। खाद्य विभाग की टीम जब ऋषि इंटरप्राइजेज पहुंची तो वहां अवैध गैस रिफलिंग का सामान भी बरामद हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को कलेक्टर भोपाल के न्यायालय में भेज दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी सुमीना मालाकार ने बताया कि खाद्य विभाग को ऋषि इंटरप्राइजेज द्वारा अवैध गैस रिफलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि ऋषि इंटरप्राइजेज पर खाद्य विभाग द्वारा पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और 100 से ज्यादा सिलेण्डर जब्त किये जा चुके हैं। गौरतलब है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गत दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश दिये थे कि जिलों में अवैध ढंग से घरेलू गैस की रिफलिंग करने का धंधा चलाने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाये तथा लगातार विभाग की ओर से ऐसे दुकानों के खिलाफ छापामार कार्रवाई जारी रखी जाए।

खाद्य मंत्री की अपील, स्वयं और लोगों की जान खतरे में न डाले

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने व्यापारियों से कहा है कि थोड़े से मुनाफे के लालच में अवैध गैस रिफलिंग का कार्य कर स्वयं और लोगों की जान खतरे में नहीं डाले। अवैध गैस रिफलिंग के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो जाता है। इससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है। राजपूत ने कहा कि विभागीय अमले द्वारा अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के साथ ही नागरिकों को भी सर्तकता बरतते हुये अवैध रिफलिंग कराने से बचने की जरूरत है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति