मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 और 8 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिनांक 7 एवं 8 सितंबर को पूज्य पिताजी स्व. पूनमचंद जी यादव के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त करने आने वाले आगंतुकों से गीता कॉलोनी, उज्जैन स्थित निवास पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय कार्यों के निर्वहन के लिए 06 सितम्बर को प्रात: भोपाल पहुंचकर मंत्रालय में तीन विभागों क्रमश: वाणिज्यिक कर, खनिज साधन तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा की। इसके बाद वे पुन: उज्जैन लौट गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पूज्य पिताजी के 03 सितम्बर को देवलोकगमन के पश्चात भेंट करने आए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए समय निकालते हुए दूरभाष से अधिकारियों और बैठकों से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों में हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में 04 सितम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर आम नागरिकों की राहत के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधव नगर उज्जैन के शिक्षक सम्मान समारोह में सहभागिता करते हुए भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से भी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने भोपाल में "अधोसंरचना निर्माण में नवाचारों का समावेश" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को भी उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति