ओली पोप ने शतक जमकर किया कमाल, टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

 लार्ड्स
श्रीलंका और इंग्लैंड (Srilanka vs England) के बीच तीसरा टेस्ट द ओवल में खेला जा रहा है. पहले दिन इंग्लैंड की ओर से खेल रहे बेन डकेट शुक्रवार को बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ शतक से चूक गये जबकि ओली पोप (Ollie Pope) ने शानदार शतक जड़ दिया. ओली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और टीम को बढ़त दिलाई. पोप का यह सातवां शतक है. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

147 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने अपने 7 शतक 7 अलग अलग टीमों के खिलाफ बनाए हो. ओली पोप ने ऐसा कर दिखाया है. उन्होंने श्रीलंका से पहले दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 6 शतक लगा चुके हैं. ओली पोप ने अपने 103 रन की पारी में कुल 13 चौके और 2 छक्के लगाए. वह अब भी नाबाद हैं और क्रीज पर टिके हुए हैं.

द ओवल में टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 194 रन था. कप्तान बेन स्टोक्स की जगह टीम की अगुआई कर रहे पोप नाबाद 84 रन बनाकर मौजूद थे जबकि हैरी ब्रुक ने अभी खाता नहीं खोला था. बेन डकेट ने 86 रन की शानदार पारी खेली जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे. पर मिलन रत्नायके की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर दिनेश चांदीमल को कैच देकर आउट हो गये.

इंग्लैंड ओल्ट ट्रैफर्ड और लार्ड्स पर पहले दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर में गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने शुरू में ही डैन लारेंस (05) का विकेट गंवा दिया जिसके बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया. फिर डकेट ने 48 गेंद में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया. टी ब्रेक से कुछ देर पहले जो रूट (13) पर आउट हुए थे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति