छत्तीसगढ-बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री ने रेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

बिलासपुर.

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में रेल अधिकारियों के साथ सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सात सांसद, राज्यसभा सदस्य, प्रतिनिधि, रेलवे जीएम व अन्य रेल अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, बरगढ़ ओडिसा सांसद प्रदीप पुरोहित और कोरबा व सुंदरगढ़ सांसद के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।

सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र की मांगों, समस्याओं और प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए रेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। सांसदों का कहना था कि रेल अधिकारी सांसदों के प्रस्तावों पर न कोई जवाब देते हैं और न ही कोई कार्रवाई करते हैं। यही नहीं क्षेत्र व यात्री सुविधाओं के लिए जरूरी प्रस्तावों की भी अनदेखी की जाती है। सांसदों ने इसके साथ ही लगातार ट्रेनों के रद्द होने, लेटलतीफी और स्टॉपेज खत्म करने के कारण रेल यात्रियों को हो रही परेशानी से भी अधिकारियों को अवगत कराया। सांसदों ने इस दौरान ट्रेनों के स्टॉपेज, तय समय में ट्रेनों के परिचालन, जनरल यात्री कोच बढ़ाने जैसी जरूरी मांगें भी रेलवे के सामने रखीं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रेलवे के अधिकारियों को गंभीरता से सांसदों के प्रस्तावों और मांगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बिलासपुर मंडल में चल रहे रेल विकास के कार्यों को भी तय समय में पूर्ण करते हुए रेल सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निर्देशित किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति