सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना पृथ्वी पर लौटा बोइंग स्टारलाइनर यान

वाशिंगटन
नासा के एक अंतरिक्ष मिशन के तहत भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिका के बैरी बुच विल्मोर केवल 8 दिनों की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा पर गए थे। हालांकि स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामी के चलते वह आईएसएस में ही फंस गए। अब उनका अंतरिक्षयान स्टारलाइनर भी बिना यात्री के ही वापस धरती पर लौट आया है। वहीं सुनीता विलियम्स और बैरी बुच आईएसएस में ही फंसे रह गए। स्टारलाइनर मैक्सिको के रेगिस्तान में लैंडिंग कर चुका है। नासा ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

स्टारलाइनर के रवाना होने से पहेल ही अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने कहा, धरती पर वापसी के लिए शुभकामनाएं। बतादें कि सुनीता विलियम्स और विलमोर को जून में ही धरती पर वापस आ जाना था। लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी आने की वजह से उनकी वापसी अब तक नहीं हो पाई है। नासा ने बताया था कि स्टारलाइनर से लौटना दोनों के लिए खतरनाक है। ऐसे में स्टारलाइनर खाली सीटों के साथ ही धरती पर लौट रहा है। बताया जा रहा है कि अब स्पेसएक्स दोनों को फरवरी के आखिरी तक धरती पर वापस लाएगा। ऐसे में आठ दिन का यह मिशन आठ महीने का हो जाएगा।

यह बोइंग की पहली ऐसी अंतरिक्ष की उड़ान है जिसमें इस तरह की दिक्कत आई है। नासा ने बोइंग और स्पेसएक्स को ऑर्बिटल टैक्सी सर्विस के रूप में चुना है। वहीं बोइंग को टेस्ट फ्लाइट के दौरान ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।स्टारलाइनर के लॉन्च के वक्त भी दो बार मुश्किलें आई थीं। एक बार हीलियम लीक की दिक्कत हुई थी। इसके बाद पांच थ्रस्तर फेल होगए। इनमें से चार थ्रस्टर ठीक कर लिए गए थे। बोइंग ने कई टेस्ट किए और कहा कि स्पेसक्राफ्ट यात्रियों को सुरक्षित लौटा लाएगा। हालांकि नासा इससे सहमत नहीं था।

अब नासा ने दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी के लिए स्पेसएक्स पर भरोसा जताया है। फऱवरी में दोनों अंतरिक्षयात्री वापस आ सकते हैं। स्टारलाइनर ने भारतीय समय के अनुसार सुबह के साढ़े तीन बजे के करीब स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। इसके छह घंटे बाद यानी 9.30 बजे के करीब यह मेक्सिको के रेगिस्तान में लैंड हो गया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति