छत्तीसगढ-कोरबा में पति ने घर से निकाला तो बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला

कोरबा.

भदरापारा बालको नगर क्षेत्र की संतोषी महंत ने अपने चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। वह किसी और से नहीं बल्कि अपने पति से परेशान हैं। हरतालिका तीज से ठीक पहले पति ने उसे किराए के घर से भी बेघर कर दिया और उसका सामान छीन लिया। वह आए दिन शराब पीने के लिए रुपये मांगता है।

पीड़ित संतोषी ने कहा कि उसको उसका सामान वापस चाहिए, ताकि वह बच्चों के साथ गुजर बसर कर सके। संतोषी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी करती है और चार बच्चों का भरण पोषण करती है। उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है। नहीं देने पर सरेआम जमकर पिटाई करता है, जिससे वह परेशान है। पिछले चार माह से पति से अलग बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है। गुरुवार की रात किराये वाले घर पर पहुंचा और तमाशा करने लगा। घर से भी सामान सहित बाहर निकाल दिया। रात भर अपने बच्चों को लेकर बस स्टैंड पर खुले में बिताने को मजबूर हो गई। बिना खाए पिए रात गुजारी। यहां तक बच्चों के आधार कार्ड और कुछ रकम भी वह ले गया। हरतालिका तीज को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि किसके लिए वह यह सब करेगी। जिस प्रकार का पति का व्यवहार है, उस स्थिति में किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उसकी हरकतों से वह तंग आ चुकी है। बालको पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से संपर्क किया और उसे बालको थाना बुलाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पुलिस अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करा दिया है। देखना होगा कि समस्या का समाधान किस प्रकार से होता है, ताकि महिला और उसके बच्चों को सामाजिक संरक्षण प्राप्त हो सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति