पीएम जनमन योजना से तहत कार्य हुआ स्वीकृत, गांव में उत्सव का माहौल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री साय की पहल पर आजादी के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली

पीएम जनमन योजना से तहत कार्य हुआ स्वीकृत, गांव में उत्सव का माहौल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया
 
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ग्रामीणों ने दिया था आवेदन, अब अंधेरे को चीरते हुए बिजली की रोशनी पहुंचेगी

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 जशपुरनगर
आजादी के लंबे इंतजार के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य बगीचा ब्लॉक ग्राम पंचायत सूलेसा के  महुआपनी में आखिरकार वह दिन आने वाला है, जब अंधेरे को चीरते हुए बिजली की रोशनी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील पहल की वजह से  पीएम जनमन योजना के तहत इस गांव में बिजली पहुंचाने कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। बिजली  पहुंचने वाली है यह खबर मिलते ही गांव में उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

   जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर बगीचा ब्लॉक के ग्रामपंचायत सूलेसा के  महुआपनी में 100 से अधिक  विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के परिवार निवासरत हैं। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों के बीच बसा है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली नहीं होने की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था। कैंप कार्यालय ने उनके मर्म को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की। आखिरकार यहां पीएम जनमन योजना से बिजली पहुंचने वाली है।  

      पीढ़ियों से जंगलों के घने साये में जीवन गुजारने वाले कोरवा जनजाति के गांव में पहली बार बिजली की चमक दस्तक देगी जो की यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। यहां के लोग दुनिया से बेहतर तरीके से रूबरू हो पाएंगे। तकनीक की समझ बढ़ेगी जो इनके जीवन में आसानी लाएगी। खबर मिलते ही उत्साहित गांव के आलु राम,भदई राम, खुलु पैकरा, और रामबिसाल यादव ने बताया की बिजली पहुंचने वाली है यह खबर हमारे लिए एक बड़ा उत्सव की तरह है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति