छत्तीसगढ-कोरबा में आंगने में खेल रहे इकलौते बच्चे को सांप ने डसा

कोरबा.

कोरबा जिले में सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को सांप ने डसा था, लेकिन परिजनों को लगा की बरसाती कीड़े ने काटा होगा। इसी के चलते सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया और बच्चे की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत चारपारा कोहडिया गांव निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल शुक्रवार की दोपहर घर के पीछे आंगन में खेल रहा था इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा।

बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दिया। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद जब उसने वापस बिस्तर पर आकर देखा तो श्रेयांश पटेल अचेत हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे अनहोनी की आशंका हुई और चीख-पुकार मचाने लगी। पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और इकलौता पुत्र घर पर था। उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश पटेल को सांप ने काट लिया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम छोटा था और बोल नहीं पता था। उसकी मां भी समझ नहीं पाई। उसे लगा कि बरसाती कीड़े ने काटा होगा। द्वारका पटेल ने बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है और रोज की तरह सुबह काम पर चला गया था। श्रेयांश पटेल की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि अक्सर कई बार इस तरह की घटना सामने आते रहती है। सांप के काटने के बाद लोग अनदेखा कर देते हैं। उन्हें लगता है कि कोई कीड़े या फिर चींटी ने काटा होगा, लेकिन कई बार लोग धोखा खा जाते हैं और समय रहते इलाज नहीं होने के कारण मौत हो जाती है। लोगों को चाहिए कि बरसाती कीड़ा काटे या फिर चींटी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाना चाहिए, ताकि समय रहते घटना की जानकारी हो सके और समय रहते उसका इलाज किया जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति