अब निगम में उजागर हुआ फर्जी बैंक गारंटी मामला

इन्दौर
घोटाले और फर्जीवाड़े की खदान बन चुके इन्दौर नगर निगम में एक और घोटाला उजागर हुआ है। मामला गुजरात की ठेकेदार कंपनी द्वारा फर्जी बैंक गारंटी लगा निगम से कार्य बिलों का भुगतान भी प्राप्त करने का है। मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर शुक्रवार रात सेंट्रल कोतवाली थाने में ठेकेदार फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। मामला बांगड़दा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सतपुड़ा इमारत के निर्माण का है जिसके निर्माण टेंडर लेने के लिए राजकोट की ठेकेदार फर्म कुणाल स्ट्रक्चर (इंडिया) प्रा. लि. ने टेंडर लेने के लिए ठाणे की निजी बैंक की 8.50 करोड़ रुपए की जो बैंक गारंटी लगाई वह फर्जी निकली। जबकि फर्म ने निगम से समय-समय पर भुगतान भी ले लिया।

बताया जा रहा है कि कंपनी के साथ निगम का अनुबंध 8 सिंतबर 2017 को हुआ था। उसके बाद काम शुरू कर  कंपनी ने जितने बिल लगाए, उस पर 5 फीसदी सिक्योरिटी डिपाजिट काटकर उनका पेमेंट कर दिया गया था। कंपनी ने निगम से इस 5 फीसदी राशि के भुगतान का कहा तब बैंक गारंटी की पड़ताल के चलते उक्त बैंक की इन्दौर ब्रांच से गारंटी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वहां से बताया गया कि ऐसी कोई बैंक गारंटी जारी ही नहीं की गई है। इसके बाद महापौर के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन किया।                          

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति