हम भारत के मौसम और पिच की स्थिति से भी परिचित हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम फायदे की स्थिति में हैं- : रहमत

नयी दिल्ली
अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने कहा कि भारत में खेलने के पिछले अनुभव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से नोएडा में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा।

शाह अफगानिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बेंगलुरु (2018 बनाम भारत), देहरादून (2019 बनाम आयरलैंड) और लखनऊ (2019 बनाम वेस्टइंडीज) में टेस्ट मैच खेले थे।

शाह ने क्रिकबज से कहा,‘‘भारत में खेलने के पिछले अनुभव का हमें फायदा मिलेगा। नोएडा और लखनऊ हमारे घरेलू मैदान रहे हैं। हमने यहां कई मैच खेले हैं और अभ्यास शिविर लगाए हैं। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम भारत के मौसम और पिच की स्थिति से भी परिचित हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम फायदे की स्थिति में हैं।’’

टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शाह ने कहा कि उनकी टीम पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा,‘‘हम उन्हें कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती है और हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी की है। हम उनकी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति