राजस्थान-अजमेर में बारिश में पक्की दीवार ढहने से 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत

अजमेर.

राजस्थान के अजमेर जिले में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। बीते दिन हुई बारिश के बाद अजमेर शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं शहर के कई इलाके जलमग्न है तो वहीं आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से किसानों की फसले पूरी तरीके से चौपट हो गई है तो वही बारिश से उनके पशुओं की भी जान ले ली है।

अजमेर जिले के निकटवर्ती अरांई गोठियाना गांव में देर रात ढ़ाई बजे तेज बारिश से पक्की दिवार ढहने से बाड़े में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक लालाराम प्रजापत ने बताया कि देर रात तेज बारिश से पक्की दीवार ढहने से बाड़े में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे-तैसे कर दिवार के पत्थरों को हटाकर अन्य भेड़ों को बचाया गया। काफी भेड़ों की हालत नाजुक हैं। पशुपालक ने सरपंच पुखराज कलवार और वार्ड पंच प्रतिनिधि ताज मोहम्मद को अवगत कराया, जिसपर सरपंच और वार्ड पंच ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पटवारी, पुलिस थाना बोराड़ा और डॉक्टर को दी। सरपंच ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बद्री प्रजापत, गोपाल प्रजापत, नोरत सोनी, प्रहलाद शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति