मुंबई-फ्रैंकफर्ट उड़ान के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने विस्तारा ने विमान और चालक दल भेजा

मुंबई
 विमानन कंपनी विस्तारा ने शनिवार को कहा कि वह मुंबई-फ्रैंकफर्ट की अपनी उड़ान के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान और चालक दल के नये सदस्यों को भेज रही है।

दरअसल, शुक्रवार को कथित बम धमकी के कारण इस उड़ान को तुर्किये के एरजुरम हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था।

विस्तारा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि विमान के तुर्किये के हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुमार 12.25 बजे पहुंचने और 14.30 बजे (स्थानीय समय) तक सभी यात्रियों को लेकर फ्रैंकफर्ट के लिए प्रस्थान करने की उम्मीद है।

मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या यूके-27 को शुक्रवार को सुरक्षा चिंताओं के कारण तुर्किये की ओर मोड़ दिया गया था। यह विमान शुक्रवार को एक घंटे की देरी से दोपहर 1.01 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और इसे शाम 5.30 बजे फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) पहुंचना था।

विस्तारा के सूत्रों ने बताया कि ड्रीमलाइनर 787-9 विमान के चालक दल को कागज पर संदेश लिखा मिला था कि विमान में बम है। इस विमान में कुल 247 लोग सवार थे।

विस्तारा ने बयान में कहा, ‘‘चूंकि, चालक दल ने ड्यूटी की समयसीमा पार कर ली है, इसलिए हम नये चालक दल के साथ एक वैकल्पिक विमान तुर्किये के एरजुरम हवाई अड्डे पर भेज रहे हैं, जिसके वहां 12.25 बजे (स्थानीय समय) पहुंचने और 14.30 बजे (स्थानीय समय) तक सभी यात्रियों के साथ फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना होने की उम्मीद है।’’

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति