1 अक्‍टूबर 2024 से PPF योजना में तीन नए नियम होगें बड़े बदलाव

नई दिल्ली

पोस्‍ट ऑफिस के स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम (Small Saving Schemes) के तहत संचालित पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) योजना में तीन बड़ा बदलाव होने वाला है. यह बदलाव 1 अक्‍टूबर 2024 यानी अगले महीने से लागू होगा. मिनिस्‍ट्री ऑफ फाइनेंस की तरफ से इसे लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. यह एक ऐसी योजना हो, जो 15 साल के मैच्‍योरिटी पीरियड के साथ आती है और लॉन्‍ग टर्म में करोड़पति बना सकती है. आइए जानते हैं इस योजना के तहत क्‍या-क्‍या बदलाव होने वाला है?

21 अगस्‍त 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने नए नियमों के बारे में गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत  PPF के तीन नए नियमों को लागू किया जाएगा. इसके अलावा, सुकन्‍या समृद्धि योजना और NSC के नियमों में भी बदलावा होगा. गाइडलाइन में नाबालिग से एनआरआई तक तीन अलग-अलग मामले के अनियमित खाते को नियमितीकरण (Regularization) के लिए विस्‍तार से समझाया गया है.

पहला नियम- नाबालिग के नाम से खोला गया PPF खाता
ऐसे अनियमित अकाउंट पर पोस्‍ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA) ब्याज का भुगतान तब तक किया जाएगा जब तक कि व्यक्ति (नाबालिग) खाता खोलने के लिए पात्र नहीं हो जाता. यानी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष नहीं हो जाती, उसके बाद पीपीएफ ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा. मैच्‍योरिटी पीरियड का कैलकुलेशन उस डेट से की जाएगी, जिस दिन नाबालिग वयस्‍क हो जाता है. यानी वह डेट जिस दिन से व्‍यक्ति अकाउंट खोलने के लिए योग्‍य हो जाता है.

दूसरा नियम- एक से अधिक PPF अकाउंट
प्राइमरी अकाउंट पर योजना के अनुसार ब्याज मिलेगा बशर्ते जमा राशि प्रत्येक वर्ष के लिए लागू अधिकतम सीमा के भीतर हो. दूसरे अकाउंट में बाकी राशि को पहले खाते में विलय कर दिया जाएगा, बशर्ते कि प्राइमरी अकाउंट हर साल अनुमानित निवेश सीमा के भीतर रहे. विलय के बाद, प्राइमरी अकाउंट पर प्रचलित योजना दर या ब्याज मिलता रहेगा.  प्राथमिक और दूसरे खाते के अलावा किसी भी अतिरिक्त खाते पर, खाता खोलने की तारीख से शून्य प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी. इसका मतलब है कि एक से अधिक खाते भले ही खोले गए हों, लेकिन पीपीएफ योजना का ब्‍याज सिर्फ एक अकाउंट पर ही मिलेगा.

तीसरा बदलाव- NRI द्वारा PPF खाते का विस्तार
केवल पीपीएफ, 1968 के अंतर्गत खोले गए एक्टिव एनआरआई पीपीएफ अकाउंट, जहां फॉर्म एच में खाताधारक की निवास स्थिति के बारे में विशेष रूप से नहीं पूछा गया है. अकाउंट होल्‍डर्स (भारतीय नागरिक जो अकाउंट खोलने की अवधि के दौरान एनआरआई बन गए हैं) को 30 सितंबर 2024 तक पीओएसए दर पर ब्‍याज दिया जाएगा. इसके बाद इन अकाउंट पर 1 अक्‍टूबर से शून्‍य ब्‍याज दर लागू होगी.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति