विदेश में पढ़ने के सपने को साकार कर रही विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना- मुख्यमंत्री

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 सितम्बर को खण्डवा जिले के खालवा में जनजातीय वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होकर विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटे विद्यार्थियों सहित उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने वाले चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की प्रारंभ तिथि से अब तक कुल 70 विद्यार्थी विदेश अध्ययन के लिये चयनित किये जा चुके हैं। इन विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों का खालवा समारोह में सम्मान किया जायेगा। इसमें भोपाल जिले के सौरभ सिंह (चयन वर्ष 2018-19) एवं इन्दौर जिले के लोकेश पड्गिल (चयन वर्ष 2021-22) का सम्मान किया जायेगा। ये दोनों विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई पूरी कर वापस आ चुके हैं। सौरभ सिंह ने बिजनेस ऑफ होटल मैनेजमेंट स्कूल, स्विट्जरलैण्ड से एमबीए ग्लोबल मार्केटिंग का एक वर्षीय कोर्स पूरा कर लिया है। लोकेश पड्गिल ने यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रेथक्लाईड, ग्लासगो, यूनाईटेड किंगडम (यूके) से एमएससी मार्केंटिंग का एक वर्षीय कोर्स किया है। पढ़ाई पूरी कर दोनों विद्यार्थी स्वदेश लौट चुके हैं। इसी प्रकार इंदौर जिले के दो विद्यार्थी भरत चौपड़ा एवं लारेन्स डेविड को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इन दोनों छात्रों का इसी वर्ष विदेश अध्ययन के लिए चयन हुआ है।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के विशेष प्रयासों से विदेश अध्ययन के लिये लंदन जाने वाले होनहार विद्यार्थी आशाराम पालवी को भी सम्मानित किया जायेगा। खंडवा जिले के गारबेडी गांव के आशाराम का इसी वर्ष विदेश अध्ययन के लिये चयन हुआ है। बेहद विषम परिस्थितियों से निकलकर अपनी पढ़ाई जारी रखने वाले आशाराम को राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के रूप में 35 लाख रूपये मंजूर किये हैं। आशाराम अब लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लाईस्टर में जियोग्राफिकल इर्न्फोमेशन साईंस में एमएससी पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी करेंगे। आशाराम अपने गांव का ऐसा पहला विद्यार्थी है, जो विदेश जाकर पढ़ाई करेगा।

केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाडिवा भी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल जिले के असाड़ी गांव के जनजातीय युवक बंटी वाड़िवा को भी विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। करीब 27 साल के बंटी वाड़िवा ने केबीसी-16 में अपनी कुशाग्र बुद्धि से कई सवालों के सही जवाब दिये और 50 लाख रूपये जीते हैं। बंटी अपने गांव में जनजातीय आश्रम की प्रायमरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाकर समाज सेवा कार्यों से भी जुड़े हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति