रिलायंस ने बोनस शेयर देने की घोषणा की, कंपनी के 36 लाख निवेशकों को होगा फायदा

मुंबई

 मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। अब सवाल उठता है कि इसकी रिकॉर्ड डेट क्या होगी? ऐतिहासिक आंकड़ों के हिसाब से देखे तो इसकी रिकॉर्ड डेट अक्टूबर में हो सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इससे पहले 1980, 1983, 1997, 2009 और 2017 में बोनस इश्यू घोषित किए हैं। कंपनी सात साल बाद फिर अपने निवेशकों को गिफ्ट देने जा रही है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इसके रिकॉर्ड तिथि के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।

रिलायंस ने 2017 में बोनस इश्यू की घोषणा 21 जुलाई को की थी और इसकी रिकॉर्ड तिथि 9 सितंबर थी। उससे पहले साल 2009 में कंपनी ने इश्यू की घोषणा 7 अक्टूबर को की थी और इसकी रिकॉर्ड तिथि 27 नवंबर थी। साल 1997 के इश्यू की बात करें तो इसकी घोषणा 13 सितंबर को की गई थी और इसकी रिकॉर्ड डेट 29 नवंबर थी। इससे साफ है कि कंपनी की घोषणा और रिकॉर्ड डेट के बीच आम तौर पर 40-50 दिन का अंतर होता है। अगर यह पैटर्न जारी रहा, तो 2024 के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 20 अक्टूबर के बाद हो सकती है।

दिवाली गिफ्ट

29 अगस्त को आयोजित रिलायंस की 47वीं वार्षिक आम बैठक में बोनस शेयर इश्यू की घोषणा की गई थी। पांच सितंबर को बोर्ड ने इसे मंजूरी दी थी। यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में किसी कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा रिवॉर्ड है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा यह भारतीय इक्विटी बाजार में बोनस इक्विटी शेयरों का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा। बोनस शेयरों का इश्यू और लिस्टिंग देश में फेस्टिव सीजन के साथ होगी और यह हमारे शेयरधारकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। शुक्रवार को बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 2% गिरकर 2,929.85 रुपये पर बंद हुए।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति