बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी श्रद्धालुओं के लिए जल्द जारी करेगी 10 ग्राम के चांदी के सिक्के

दंतेवाड़ा
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए दंतेश्वरी मंदिर प्रबंधन टेंपल एस्टेट कमेटी ने मां दंतेश्वरी के 10 ग्राम के चांदी के सिक्के जारी करने का निर्णय लिया है, चांदी के सिक्के पर एक तरफ मां दंतेश्वरी और दूसरी तरफ मंदिर का चित्र अंकित होगा। विदित हो कि मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा नगद और सोने-चांदी के आभूषण अर्पित किये जाते हैं, नगद राशि को  टेंपल एस्टेट कमेटी के द्वारा बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है, जबकि सोने-चांदी के आभूषण सरकारी खजाने में जमा किये जाते हैं।

मंदिर प्रबंधन  टेंपल एस्टेट कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के खजाने में अब तक 36 किलोग्राम चांदी जमा हो चुकी है, और इसे रखने की जगह की कमी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए, मंदिर समिति ने दान में मिली चांदी का उपयोग सिक्कों के निर्माण में करने का निर्णय लिया है। इस पहल से न केवल दान में मिली चांदी की खपत के साथ अतिरिक्त आय भी होगी, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा खरीदे गए सिक्कों की राशि मंदिर प्रबंधन  टेंपल एस्टेट कमेटी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

मां दंतेश्वरी मंदिर टेंपल एस्टेट कमेटी के पदेन सचिव एसडीएम जयंत नाहटा ने बताया कि पहले चरण में टेंपल एस्टेट कमेटी 10 किलो चांदी से 10-10 ग्राम के सिक्के बनाये जायेंगे। श्रद्धालु इन सिक्कों को एक निश्चित मूल्य पर खरीद सकेंगे और इसे स्मृति चिह्न या यादगार के रूप में अपने पास रख सकेंगे। उन्होने बताया कि जल्द ही सिक्कों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति