शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता काँस्य

शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता काँस्य

दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में अब तक जीते 3 पदक

भोपाल

दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक हानॉवर, जर्मनी में किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 25 मीटर स्टेण्डर्ड पिस्टल के व्यक्तिगत इवेन्ट में काँस्य पदक अर्जित किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल को बधाई दी है। चेतन ने इस प्रतियोगिता में एक रजत, दो काँस्य के साथ कुल 3 पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मध्यप्रदेश से वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में 3 पदक जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

चेतन इसी वर्ष खेल अकादमी से जुड़े। प्रतिभा चयन कार्यक्रम के माध्यम से चेतन का चयन अकादमी में हुआ। मुख्य प्रशिक्षक पी.एन. प्रकाश और सहायक प्रशिक्षक जयवर्धन के मार्गदर्शन में चेतन राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं। चेतन ने प्रतियोगिता में मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेन्ट में रजत, 25 मीटर रेपिड फायर मेन पिस्टल व्यक्तिगत इवेन्ट में काँस्य और 25 मीटर स्टेण्डर्ड पिस्टल व्यक्तिगत इवेन्ट में काँस्य पदक हासिल किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति