DAVV के प्रोफेसर विजय बाबू गुप्ता की निजी अस्पताल में निधन हो गया

इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय बाबू गुप्ता का शनिवार को एक निजी अस्पताल में देर शाम निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह पिछले एक सप्ताह से स्वाइन फ्लू के कारण अस्पताल में उपचाररत थे। बता दें कि इंदौर में इस साल स्वाइन फ्लू से यह पहली मौत है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जिस दिन डिस्चार्ज होना था उसी दिन पड़ा दिल का दौरा

प्रो. गुप्ता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ डेटा साइंस के विभागाध्यक्ष थे। पुनर्मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी रहते हुए उन्होंने छात्रों को होने वाली समस्याओं को लेकर भी कई काम किए थे। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें स्वाइन फ्लू डिटेक्ट होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह स्वस्थ होकर शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले थे तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। प्रोफेसर गुप्ता की मौत से कैंपस में माहौल गमगीन है।

विदेश से लौटकर हुए बीमार

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वे एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने विदेश गए थे। वहां से आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। सात दिन के उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे, शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले थे तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। कॉलेज स्टॉफ ने बताया कि वह बहुत ही मिलनसार व हंसमुख थे और स्टूडेंट की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। इंदौर में स्वाइन फ्लू से इस साल की यह पहली मौत है। सीएमएचओ का कहना है कि स्वाइन फ्लू की आधिकारिक रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कैसे होता है स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू, H1N1 वायरस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने और खुले में थूकने से फैलता है। दूषित सतह को छूने और फिर उंगलियों का आंखें या नाक के संपर्क में आने से भी यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण

तेज बुखार
मांसपेशियों में दर्द
गले में दर्द
खांसी, छींक आना
थकान, नाक बहना
सांस लेने में दिक्कत

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति