मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया की वजह से एक बार फिर पूरा मध्यप्रदेश भीगेगा

भोपाल

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को मध्य प्रदेश के 7 जिले जमकर भीगेंगे. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर सहित 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. दरअसल राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है, इसका असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है.

MP में रविवार को बारिश
शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि, इंदौर, भोपाल, जबलपुर ग्वालियर और उज्जैन समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

MP के 28 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश में अब तक 36.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन कीऔसत बारिश की  97 फीसदी है। 1.2 इंच पानी और गिर जाए तो बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। एमपी की सामान्य तौर 37.3 इंच बारिश होती है। इस वर्ष भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुका है। श्योपुर में सर्वाधिक 169 फीसदी बारिश हुई है। जबकि, इंदौर, रीवा और उज्जैन संभाग पिछड़ गए। सबसे कम 60 फीसदी (23.3 इंच) बारिश रीवा जिले में हुई है।

अगले 3 दिन हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ दमोह से गुजर रहा है। जबकि, दूसरा ट्रफ राजस्थान से छत्तीसगढ़ बाया एमपी गुजर रही है। लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। जिस कारण 8, 9 और 10 सितंबर को कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 11 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मंडला और सिवनी में सर्वाधिक 47 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून एक्टिव हुआ था। जून, जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई। सितंबर की शुरुआत भी बारिश के लिहाज से बेहतर  है। अब तक औसत 36.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 97 प्रतिशत है। भोपाल में 43 इंच पानी गिर चुका है। जबकि, बारिश मंडला अब तक 47.97 इंच पानी गिरा है। टॉप-10 जिलों में सिवनी, मंडला, श्योपुर, सीधी, भोपाल, डिंडौरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन और सागर जिले शामिल हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति