कन्हैया मित्तल टिकट नहीं मिलने से नाराज, कांग्रेस में शामिल होने की सम्भवना

चंडीगढ़

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. जाने-माने गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कन्हैया मित्तल टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. यूपी चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना चर्चित हुआ था. उन्होंने ही 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गाना गया है.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि उनके मन में टिकट न मिलने को लेकर क्या नाराजगी है. इसपर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नाराजगी नहीं है लेकिन मेरा मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया. लेकिन मुझे लगता है मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट भी कांग्रेस के साथ जुड़ी है उसके बाद भी उनको आचोलनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. इससे मुझे लगता है कहीं ना कहीं हमें उनके समर्थन के साथ ऐसी पार्टी का साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बात बनती है तो वे कांग्रेस में जरूर जाएंगे.  

कन्हैया मित्तल ने बताया क्यों लिया कांग्रेस में जाने का फैसला
वहीं जब कन्हैया मित्तल से पूछा गया कि जो आपका गाना ही 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. बीजेपी के प्रचार में खूब चला. आप ने भी कहा था कि कांग्रेस ने भी राम को आने से रोका, ऐसे में इतना बड़ा फैसला कैसे. इसपर कन्हैया मित्तल ने कहा कि नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा बल्कि ये कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते तो मैं उनके लिए भी गीत गा देता. लेकिन अब देश के अंदर लग रहा है कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए. आने वाले यूथ को भी ये समझना चाहिए. ठीक है हम राम को मानते है लेकिन ऐसा तो नहीं की सारे राम विरोधी ही कांग्रेस में हैं. वहां भी राम को चाहने वाले हैं और वहां भी सनातनी लोग हैं. सबके साथ मिलकर काम किया जा सकता है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति