रेलवे स्टेशन के भूमि पूजन का आमंत्रण न मिलने पर नाराज हुए महापौर ताम्रकार, कहा- दिल्ली तक करूंगा शिकायत

सतना
 शहर के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए हाल ही में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह उपस्थित रहे। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद पैदा हो गया है। भाजपा के नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने कार्ड पर अपने नाम की अनुपस्थिति और आमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जताई है।
महापौर दिल्ली करेंगे शिकायत

सतना रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम के कार्ड पर भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक का नाम छपा था, लेकिन स्थानीय राज्यमंत्री और महापौर का नाम शामिल नहीं किया गया था। महापौर ताम्रकार ने इस मामले में रेलवे और पार्टी फोरम में लिखित शिकायत दर्ज कराने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, 'मुझे अपमानित महसूस हो रहा है और मैं इसकी शिकायत दिल्ली तक करूंगा।'

रेलवे अधिकारियों की चुप्पी

महापौर ने यह भी खुलासा किया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने छह महीने पहले इस प्रोजेक्ट का वर्चुअल भूमिपूजन कर दिया था, इसलिए इस कार्यक्रम का कोई विशेष औचित्य नहीं था। भाजपा का गांव की पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक कब्जा है, फिर भी रेलवे के आमंत्रण कार्ड पर कांग्रेस विधायक का नाम शामिल किया गया और भाजपा के महापौर और जिले की राज्यमंत्री का नाम गायब रहा। रेलवे के अधिकारियों ने इस सियासी विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

नए स्टेशन की विशेषताएं

सतना में विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण 265 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसे व्यंकटेश मंदिर के लुक पर डिजाइन किया जाएगा और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नए स्टेशन में मिनी सिनेमा हॉल, 3 स्टार होटल, 1 हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति