सीनियर डॉक्टर के साथ 7 लाख 31 हजार रुपए की साइबर ठगी

लोरमी

मुंगेली जिले में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, और इसके शिकार कम पढ़े-लिखे नहीं बल्कि पढ़े-लिखे हो रहे हैं. ताजा मामले में प्रतिबंधात्मक दवाओं के पार्सल का आरोप लगाते हुए खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर कार्रवाई के नाम से डराकर सीनियर डॉक्टर से पैसा ट्रांसफर कराया. पीड़ित ने लोरमी थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कराया.

लोरमी थाने में पूर्व बीएमओ डॉ. दीपक लाज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उन्हें 4 सितंबर के शाम 5.57 बजे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकाया कि उनकी आईडी का उपयोग होकर मुंबई से दुबई आर्मी का ड्रेस और प्रतिबंधित दवा Catamine पार्सल किया गया है, जिसकी जांच चल रही है. मामले में डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की धमकी दी गई. इसके बाद आरबीआई वेरिफिकेशन के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताए गए खाता नंबर से 7,35,891 रुपए का ट्रांजेक्सन कर धोखाधड़ी किया गया.

FDR तुड़वाकर किया ट्रांजेक्सन
ठग सामग्री के वेरिफिकेशन के लिए परिवार और बैंक की जानकारी मांगने लगे, यही नहीं वीडियो कॉल करके स्वयं वर्दी में रहते हुए डॉक्टर को डराने लगे फोन बंद न करने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर किसी को ना बताने का दबाव डालते रहे. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें FDR को तुड़वाकर सेविंग खाते में ट्रांसफर कर उनके दिए गए खाते में RT65 से ट्रांसफर करने को मजबूर हुए. इस दौरान फवाज नाम के शख्स के खाते में 7 लाख 35 हजार 891 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया है. साइबर फ्रॉड का शिकार होने के बाद खाते को होल्ड करने बैंक पहुंचे डॉक्टर को पता चला कि उनके खाते से राशि आहरण कर ली गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति