‘भस्मासुर’ पर कांग्रेस के वार पर साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल और विधायक पुरंदर मिश्रा को भाजपा का ‘भस्मासुर’ बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मंथरा की तरह कुचक्र रचते रहने से कुछ नहीं होगा. जनता रहा-सहा कूबड़ भी तोड़ देगी.

दरअसल, सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने प्रदेश में सीमेंट में प्रति बोरी हुई 50 रुपए की बढ़ोतरी को वापस लेने, सांसद विजय बघेल के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान मंहगाई भत्ता और एरियर्स का भुगतान करने जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है, वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने सीसीटीवी लगाने की मांग उप मुख्यमंत्री अरुण साव से की थी.

कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा ही भाजपा के भस्मासुर बन गए हैं. सांय-सांय निपटा रहे हैं. ठीक भी है!, आखिर कब तक साइड-साइड खेलेंगे.

इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने भाजपा की ओर से मोर्चा संभालते हुए एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है, यहाँ विचार-विमर्श का स्थान है. इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा कि ढाई साल, सॉरी ढाई चाल चलने वाले आपके वाले ‘भस्मासुर’ ने बाबा, ताम्रध्वज, चौबे, डहरिया, अकबर को निपटाते हुए अंत में राजनांदगाँव जाकर स्वयं के सर पर हाथ रख दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंथरा की तरह कुचक्र रचते रहने से कुछ नहीं होगा कांगरेड. जनता रहा-सहा कूबड़ भी तोड़ देगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति